‘ऑपरेशन शिकंजा’ सहित पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा,

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सहित पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा, लंबित मर्ग व प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अपराध गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी कमल कुमार जांगिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिकाऊ प्रकोष्ठ श्री हवा सिंह सहित जिले के समस्त वृताधिकारी एवं थानाधिकारीगण रहे उपस्थित।

आज पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी वृताधिकारी एवं थानाधिकारियों एवं
पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी में बैठक में जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्राइम मीटिंग सुबह 11:00 बजे शुरू होकर मैराथन 4 घंटे चली। इस दौरान लंबित मर्गो की थाना वाइज समीक्षा कर सभी पुलिस अधिकारियों को लंबित मर्गो के शीघ्र निस्तारण करने के विशेष तौर पर निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने एक वर्ष से अधिक समय अवधि के लंबित प्रकरणों, दुष्कर्म के 02 माह से पैंडिंग प्रकरणों, एससी/एसटी एवं पोक्सो के दो माह से लंबित प्रकरणों, लोकसेवको पर हमले के पैंडिंग प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हत्या, डकैती, लूट, दुष्कर्म के अनट्रेस प्रकरणों के शीघ्र खुलासे के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। ‘ऑपरेशन शिकंजा’ अभियान के तहत थाना वाइज अब तक की गई कार्रवाइयों की समीक्षा कर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आदतन बदमाशों के साथ सख्ती बरतने उनकी निगरानी रखने तथा आदतन अपराधियों को चिन्हित कर नई हिस्ट्रीशीट ओपन करवाने के लिए कार्य करने, चोरी, नकबजनी जैसे अपराधों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत बनाने की बात कही। अवैध मादक पदार्थ के परिवहन की रोकथाम करने, यातायात एवं सड़क दुर्घटना मे निरन्तर कमी लाने, बीट क्षेत्र पर सतत निगरानी रखने, लंबित मामलों एव मालखाना के माल का निस्तारण अतिशीघ्र करने, मालखानों में तरकीब वाइज माल रखने, निरन्तर गश्त करने एवं बदमाशों की निगरानी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय, रेंज व जिला स्तर से चलायें जा रहे विशेष अभियानों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थानों में लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण, थाना भवन एवं स्वागत कक्षों में साफ सफाई रखने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव के सम्बंध में भी निर्देश दिए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों एवं न्यायालय से घोषित स्थाई वारंटीयों की गिरफ्तारी पर विशेष ध्यान देकर थानों के माध्यम से अधिक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। नये कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में और अधिक बेहतर प्रयास करने पर जोर दिया गया है। सभी पुलिस अधिकारियों को अपने अपने इलाकों में प्रभावी गश्त व नाकाबंदी कर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही थानों एवं कार्यालयों पर आने वाले व्यक्तियों से सहजता एवं सरलता से व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं। सभी थानों के लैंड लाइन टेलीफोनो को अगर बंद पड़े हैं तो शुरू करवाने, प्रत्येक थाने के आगे नाम का इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड लगवाने सहित सांयकालीन गश्त प्रभावी तौर पर करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी कमल कुमार जांगिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिकाऊ प्रकोष्ठ हवा सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हीनियस क्राइम मॉनिटरिंग यूनिट धौलपुर गिर्राज मीणा, वृताधिकारी वृत्त धौलपुर कृष्ण राज जांगिड, वृताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद, वृताधिकारी वृत्त सैंपऊ अनूप सिंह, वृताधिकारी वृत्त बाड़ी महेन्द्र कुमार व वृताधिकारी वृत्त सरमथुरा नरेन्द्र मीणा एवं संतोष शर्मा उप निरीक्षक सहित ज़िले के सभी थानों के थानाधिकारी गण उपस्थित रहें|संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!