हरिचरण सिंह जादौन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे विभिन्न दलों के नेता व अधिकारी।

हरिचरण सिंह जादौन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे विभिन्न दलों के नेता व अधिकारी।

राजाखेड़ा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया।

 

राजाखेड़ा।वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर हरिचरण सिंह जादौन के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया ने जादौन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि वे सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध और संगठन के मजबूत स्तंभ थे। जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर के.सी. मीणा ने उन्हें सरल और जनसरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व के रूप में याद किया।पूर्व विधायक रानी कोली ने कहा कि जादौन ने क्षेत्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और सदैव कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।टीओ धौलपुर सतीश वैशला,जिला परिषद के एओ गौरव सिंघल एवं पूर्व सभापति रीतेश शर्मा ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।
झालावाड़ से प्रधान नरेंद्र झाला और राम पाटीदार ने उन्हें जननेता बताते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल था।पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस दुर्गादास शास्त्री ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जादौन सभी दलों में सम्मानित व्यक्तित्व थे।प्रदेश सचिव धर्मेंद्र शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिनाहट सुग्रीव सिंह चौहान एवं अमित मुद्गल ने भी दिवंगत नेता को नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!