अधीक्षण अभियंता गोविंद सिंह के आदेशानुसार उपखंड जेवीवीएनएल राजाखेड़ा में सहायक अभियंता आनंद तिवारी के निर्देशन में आज दिनांक 14/2/26 दिन शनिवार को बकाया बिल वालो के ऊपर निगम की टीम द्वारा मीटर केबिल हटा कर कार्यवाही की गई गांव कसियापुरा, बाजना,
सिलावट,सिंघावली,डोंगरपुर,श्रीनगर, विडार,राजाखेड़ा शहर,रांडोली,कुशैंडा,जलालपुर शाहपुरा, चपरौली, हथवारी,इत्यादि में टीम ने बकाया राशि पर केबिल और मीटर निकाल कर स्थाई रूप से सप्लाई बंद कर कनेक्शन डीसी किए गए।साथ उपस्थित लोगों से सहायक अभियंता तिवारी ने लोगों से अपील की वे अपने बिल समय से जमा कराएं जिस से निर्बाध रूप से विद्युत का उपभोग कर सकें।इसके साथ ही उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री निःशुल्क विद्युत योजना में सोलर का पंजीकरण करवाएं जिस से 150 यूनिट्स मुफ्त का लाभ मिल सके।साथ ही लोगों से विद्युत तंत्र से दूर रहने की अपील की जिस से कोई जन हानि की संभावनाएं न रहे।टीम में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल,कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड, वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश कुमार शर्मा,सोनेश कुमार,संजय पचौरी,वीरेंद्र सिंह,अयूब खा,राजकुमार,राजू गिरी,गोपाल कुशवाह,जगदीश सिंह लोधी, इत्यादि तकनीकी कर्मचारी साथ रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा