श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत जिला कार्यालय धौलपुर का हुआ भव्य उद्घाटन

श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत जिला कार्यालय धौलपुर का हुआ भव्य उद्घाटन

 

सैंपऊ क्षेत्र के गांव आरी में श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला कार्यालय उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बृज सिनेमा के डायरेक्टर एवं अभिनेता मुनेंद्र सिंह परमार एवं ‌श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर सिंह राजपूताना के द्वारा फीता एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं मुख्य अतिथि एवं गांव के बड़े बुजुर्गों को साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे बृज सिनेमा के डायरेक्टर एवं अभिनेता मुनेंद्र सिंह परमार ने श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष धौलपुर सुखवेद्र सिंह परमार का हौसला बढ़ाते हुए जिले के संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं के सामाज हित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया की हम सभी को सामाज हित के साथ-साथ अपनी मिट्टी ब्रजभूमि के लिए भी कार्य करना चाहिए भगवान श्री कृष्ण की भुमि ब्रज के प्रचार प्रसार के लिए ब्रजभाषा में फिल्मे लाई जा रही है ब्रज की पहली फिल्म किरदार के सफलता के बाद आने वाले महीनो में ब्रजभाषा की दूसरी फिल्म सनकी छोरा भी आप सबके बीच आ रही है कार्यक्रम के दूसरे मुख्य अतिथि रहे कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर सिंह राजपूताना ने कहा की आज का कार्यालय उद्घाटन हमारे लिए गर्व का विषय है जिला अध्यक्ष सुखवेद्र सिंह परमार को आने वाले उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ ने बताया की यह उद्घाटन समारोह हमारे लिए एक उद्घाटन नहीं हमारे लिए एक भावनात्मक पल है हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष संगठन के प्रति कड़ी मेहनत से आज हमारे संगठन के पहले जिला कार्यालय का उद्घाटन हुआ कार्यक्रम के दौरान श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के पूर्व जिला अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह परमार जिला महासचिव जयपाल सिंह परमार जिला सलाहकार देवेंद्र सिंह सिसोदिया जिला सूचना मंत्री नितिन परमार ब्लॉक संयोजक सैंपऊ प्रदीप सिंह परमार ब्लॉक महामंत्री बसेड़ी अंकित तोमर गुड्डू परमार दीपू परमार धर्मेंद्र सिंह परमार मानवेंद्र सिंह राघवेंद्र सिंह आदित्य परमार आदर्श परमार उम्मेद सिंह ओमवीर सिंह एवं सैकड़ो की संख्या में संगठन कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी रहे मौजूद। ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!