धौलपुर: ‘कान्हा के संग फूलों की होली’ फाग महोत्सव के संयोजक बने ऋषिकेश मित्तल
धौलपुर। हल्ला बोल जन सरोकार मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले भव्य “कान्हा के संग फूलों की होली” फाग महोत्सव के लिए ऋषिकेश मित्तल को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में मंच की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से राजस्थान उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ऋषिकेश मित्तल को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नियुक्ति के उपरांत ऋषिकेश मित्तल ने कहा कि सभी साथियों के सहयोग से इस आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह उत्सव सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन सके। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
फागोत्सव में फूलों की होली, लड्डू होली और लठमार होली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आयोजकों द्वारा इसे भव्य रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ऋषिकेश मित्तल को कार्यक्रम संयोजक बनाए जाने पर हल्ला बोल जन सरोकार मंच के एडवोकेट प्रमोद कुमार शर्मा, प्रमोद पचौरी, लोकेश राजपूत, अशोक सिकरवार, रामकिशोर लवानिया, सुनील जगरिया श्याम प्रेमी, रामसेवक राठौर, हेमंत दुबे, भूदेव शर्मा एवं एडवोकेट विराट ठाकुर ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कार्यक्रम ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगा। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर