धौलपुर पुलिस ने ‘ए’ श्रेणी की नाकाबन्दी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से की चैकिंग।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सागर पाड़ा चौकी पर ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी का औचक निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
पिछले तीन दिन में नाकाबंदी के दौरान जिले भर में करीब 1100 वाहनों को राजकॉप एप पर किया गया वैरीफाई एवं करीब 700 संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो का राजकॉप एप के फोटो फीचर्स से किया गया मिलान, नाकाबंदी के दौरान 133 वाहनों को किया गया जब्त

पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में पिछले तीन दिन से शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 तक जिलें में “ए” श्रेणी की प्रभावी नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन चैकिंग कर नियमानुसार कार्यवाही कराई गई है। वैभव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर व कमल कुमार जांगिड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाड़ी एवं समस्त वृताधिकारीगण जिला धौलपुर के सुपरविजन में जिले के समस्त थानाधिकारीगणो के नेतृत्व में जिले में तीन दिन “ए” श्रेणी की नाकाबंदी कर प्रभावी एवं सुनियोजित कार्यवाही की गई। नाकाबंदी के दौरान सभी संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली गई, इस दौरान जिले भर में सैकड़ों वाहनों को चैक किया गया, वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई एवं सवार व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन किया गया। जिले भर में की गई नाकाबंदी के दौरान 133 वाहनों को सीज किया गया एवं 25 वाहन चालकों के विरुद्ध शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाये जाने पर कार्रवाई की गई। तीन दिन में नाकाबंदी के दौरान राजकाॅप ऐप के माध्यम से कुल 1118 वाहनों के पंजीकरण व स्वामित्व की त्वरित पुष्टि की गई। इसके साथ ही नाकाबंदी के दौरान तीन दिन में राजकॉप के फोटो फीचर्स मिलान के माध्यम से कुल 704 संदिग्धों के फोटो का भी मिलान किया गया। किसी भी बीमार, महिला अथवा वरिष्ठ नागरिक को अनावश्यक असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा उपरोक्त निर्देशों की पूर्णतः पालना की गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान द्वारा कल देर रात्रि सागर पाड़ा पुलिस चौकी पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही ए श्रेणी की नाकाबंदी का औचक निरीक्षण कर नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम द्वारा की जा रही कार्रवाई का अवलोकन किया एवं पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि राजस्थान पुलिस अपराधियों के हर मंसूबे को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध है, यह ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी केवल एक अभियान नहीं बल्कि अपराधियों के खिलाफ हमारी ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति का स्पष्ट संदेश है, हमने सुनिश्चित किया है कि कोई भी अपराधी बच न पाए और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजकॉप एप के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों व अपराधियों पर लगाम लगाने एवं सख्ती करने में प्रभावी मदद मिल रही है। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर