हर महिला को मिले समानता, शिक्षा और सम्मान :बिट्टी देवी शर्मा

हर महिला को मिले समानता, शिक्षा और सम्मान :बिट्टी देवी शर्मा

सामाजिक भेदभाव दूर कर महिलाओं को आगे लाए :प्रीति नायक

 

8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर जागृति समिति धौलपुर द्वारा हरदेव नगर पर ग्वालियर हाई कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता बिट्टी देवी शर्मा का अभिनंदन किया गया बिट्टी देवी शर्मा वह शख्सियत है वह स्वयं अधिवक्ता रही है और उनकी दो होनहार बेटियां आज जज के पद पर आसीन है जिसमें से एक धौलपुर जिला जज प्रीति नायक एवं उनकी दूसरी बेटी ग्वालियर में प्रगति शर्मा जिला अभियोज अधिकारी ग्वालियर संभाग मैं पद स्थापित है, जागृति समिति द्वारा श्रीमती बिट्टी देवी को शाल उड़ाकर गुलदस्ता भेट कर एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि हर महिला को शिक्षा, समानता और सम्मान मिलना चाहिए ताकि महिलाएं देश की प्रगति में साथ दे सके, इस अवसर पर जिला जज प्रीति नायक ने कहा कि बेटा बेटी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, उन्होंने कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनकी स्थिति को मजबूत करना है। यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक अधिकारों के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
पूर्व प्रधानाचार्य दयाकांत सक्सेना ने कहा कि महिला दिवस का महत्व महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना, महिलाओं के प्रति भेदभाव को दूर करना, महिलाओं की स्थिति को मजबूत करना, महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना है, पूर्व शिक्षा निदेशक गणेश धाकरे ने कहा कि अब महिलाएं घरेलू कामका से लेकर देश में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय युद्ध में भी सक्रिय भाग ले रही है वास्तविक तौर पर नारी अब शक्ति का रूप ही है l
कार्यक्रम में कमला दीक्षित को मरणोपरांत सम्मानित किया गया, इस अवसर पर श्रीनिवास शर्मा, दीपक उपाध्याय, सुश्री कल्पना शर्मा, मुकेश सक्सेना, रितिक वर्मा, अनमोल बंसल, शशि त्यागी, नेहा सिंह, अविनाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे l ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!