आगामी मेला रैहना वाली माता मंदिर पर नीलामी का ठेका हुआ तय

राजाखेड़ा/,, राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र में 8 दिन बाद शुरू हो रहे रैहना वाली माता मंदिर के मेले पर चडोतरी के द्वारा प्राप्त सामान का नीलामी का ठेका किया गया है यह ठेका ट्रस्ट की कमेटी द्वारा किया गया है जिसमें माता रैहना वाली के ट्रस्ट के अध्यक्ष उपखंडअधिकारी राजाखेड़ा सुशीला मीणा की अध्यक्षता में किया गया जिसमें राजाखेड़ा तहसीलदार दीप्ति देवी नायब तहसीलदार मरैना कोषाधिकारी राजाखेड़ा राजकपूर सौनी, सत्येंद्र बाबू तहसील मरैना वह कमेटी के सदस्य गण मौजूद रहे जिसमें नीलामी के मुताबिक पीतल 571 रुपए प्रति किलो स्टील 151 रुपए प्रति किलो वाहन पार्किंग का ठेका 65000, बास की नीलामी 251000 में इसके अतिरिक्त सफाई खाना बनाने का नारियल चुन्नी इत्यादि का ठेका किया गया है इस जगह में माता के मंदिर पर सोना और चांदी के आभूषण नगद राशि शामिल नहीं है संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर