उप महानिरीक्षक सुरक्षा राजस्थान जयपुर अजय सिंह IPS दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे धौलपुर, जिला पुलिस का करेंगे वार्षिक निरीक्षण।

उप महानिरीक्षक सुरक्षा राजस्थान जयपुर अजय सिंह IPS दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे धौलपुर, जिला पुलिस का करेंगे वार्षिक निरीक्षण।

 

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि उप महानिरीक्षक सुरक्षा राजस्थान जयपुर अजय सिंह IPS देर रात्रि धौलपुर पुलिस के वार्षिक निरीक्षण के लिए धौलपुर पहुंचे हैं। उप महानिरीक्षक सुरक्षा राजस्थान आज 14 व 15 मार्च को जिला पुलिस का वार्षिक निरीक्षण करेंगे। इसी सिलसिले में आज सुबह पुलिस लाइन धौलपुर में अजय सिंह उप महानिरीक्षक सुरक्षा ने पहुंच कर सेरेमोनियल परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। सेरेमोनियल परेड का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान द्वारा किया गया। परेड के बाद पीटी आदि का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों द्वारा क्राइम सीन का डेमो, नाकाबंदी का डेमो एवं बलवा के समय पुलिस द्वारा नियंत्रण का डेमो आदि पुलिस कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके पश्चात आज पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ सम्पर्क सभा, जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी, कार्यालय पुलिस अधीक्षक धौलपुर का निरीक्षण सहित कल पुलिस थाने व वृताधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया जावेगा। इस सम्बन्ध में विस्तृत प्रेस नोट एवं वीडियो व फोटो उपलब्ध करा दिए जाएंगे। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!