राजाखेडा में लोक अदालत का यह नारा न कोई जीता, न कोई हारा

राजाखेडा में लोक अदालत का यह नारा न कोई जीता, न कोई हारा

 

अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशानुसार ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजाखेड़ा के द्वारा शनिवार को वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजाखेड़ा के अध्यक्ष एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा की अध्यक्षता में गठित बैंच द्वारा 26 फौजदारी 1 सिविल एवं 2 एन.आई. एक्ट समेत कुल 29 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी के साथ बिजली विभाग एवं विभिन्न बैंकों व अन्य संस्थाओं के प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर कुल 1 करोड़ 37 लाख 72 हजार 750 रूपयें की राशि के कुल 367 अवार्ड पारित किए गए। इसी के साथ ही राजस्व न्यायालय के कुल 8 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर पक्षकारों को राहत प्रदान की गई। पक्षकारगण के मध्य लोक अदालत में मुकदमों का निस्तारण आपसी सुलह व समझाईश से कराया गया ताकि पक्षकारगण के मध्य भाईचारा व सौहार्द का वातावरण बना रहें। इसके अलावा ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजाखेडा में मध्यस्थता के माध्यम से भी प्रकरणों का निस्तारण करवाया जा रहा है। जिसमें इस बार पिछली बार से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। इस अवसर पर लोक अदालत पीठ के सदस्य अधिवक्ता पंकज जैन, रीडर हेमंत अग्रवाल, शुभम प्रताप सिंह लिपिक ग्रेड द्वितीय, ताल्लुका सचिव अंकित मंगल, डोंगर सिंह एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!