पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले में एसआई भर्ती परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के किए गए पुख्ता बंदोबस्त।
कल 5 और 6 अप्रैल को दो दिन में जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में कुल 4440 अभ्यर्थी होंगे शामिल।
परीक्षा के सम्बन्ध में पुलिस अलर्ट मोड़ पर, सोशल मीडिया टीम, सायबर सेल एवं जिला विशेष शाखा असामाजिक तत्वों एवं अफवाह या गड़बड़ी फ़ैलाने की कोशिश करने वालों पर रखें हुए विशेष नजर।
जिले में कल दिनांक 05 एवं 06 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान द्वारा आज पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित व्यवस्थाओं में लगे कार्मिकों की पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महत्वपूर्ण ब्रीफिंग ली गई। ब्रीफिंग के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि, नकल या अवैध साधनों के प्रयोग को पूरी तरह से रोका जाए। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने बताया है कि 5 व 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न होगी जिसमें कुल 44,40 अभ्यर्थी दो अलग-अलग दिन में दो पारियों में शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, परीक्षा की पुलिस व्यवस्थाओं के प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा रहेंगे। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त स्टाफ व परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग की जाएगी एवं परीक्षा केंद्रों पर यातायात व्यवस्था के लिए भी यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। दो दिन थानाधिकारी थाना सदर, निहालगंज व कोतवाली मय जाप्ता अपने अपने इलाकों में गश्त करेंगे और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेंगे। जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने के मद्देनजर भीड़ भाड़ वाले स्थलों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, लाल बाजार, जगदीश तिराहा व तोप तिराहा पर फिक्स पिकेटस में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही उड़नदस्ते, निगरानी टीमों एवं साइबर सेल, सोशल मीडिया टीम को भी सक्रिय किया गया है, ताकि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9530411842 व ,9530411843 एवं नजदीकी पुलिस थाने को दें। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर