धौलपुर आशा कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष सुमन शर्मा के नेतृत्व में

धौलपुर आशा कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष सुमन शर्मा के नेतृत्व में
आशाओं ने पांच सूत्रीय मांग पत्र आरसीएचओ डॉक्टर शिवकुमार शर्मा के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर धर्म सिंह मीना को सौंपा ज्ञापन,जिसमें आशाओं ने बताया हम आशा बहने अल्प मानदेय कर्मी है हमें जितना काम उतना दाम दिया जाता हैं लेकिन हम आशा बहनों को वह भी आधा अधूरा भुगतान मिल रहा है वह भी समय पर नहीं मिल रहा है जिससे हम आशा बहनों को रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है और आशाओं ने बताया
हमें घर चलाने परेशानी हो रही हैं और आशाओं ने कहा हमें पिछले चार से पांच माह का मानदेय भी नहीं मिला है और आशाओं ने बताया हमारा आशा सॉफ्ट का भुगतान अक्टूबर 2025 का आधा अधूरा भुगतान किया है और नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक का भी आधा अधूरा भुगतान हुआ है वह पूरा करवाया जाए एक साथ इकठ्ठा एक मुश्त करवाया जाए टुकड़ों में नहीं और आशाओं ने कहा हमने 2022 एवं 2023 और 2024 में आयुष्मान कार्ड बनाए एवं वितरण किए उनका आज तक भुगतान नहीं हुआ है बो करवाया जाए हमारी कुछ आशा बहनों को hwc के तहत
12000 रुपए प्रति वर्ष मिलते वे दिलवाए जाए और आशाओं ने बताया पोलियो अभियान के अंतर्गत गोपालपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज तक भुगतान नहीं हुआ है बो करवाया जाए इस मौके पर उपस्थित लोगों में आशा कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष सुमन शर्मा और भारतीय मजदूर के संभाग संगठन मंत्री शिवदयाल शर्मा ,भारतीय मजदूर संघ के पवन तिवारी,आशाओं में माया,सुनीता ,पुष्पा ,पिंकी, गोरा,मंजू,शशि,सीमा,मुन्नी, रेखा,उर्मिला,चमेली,इत्यादि आशाएं मौजूद रही। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!