अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष, ताल्लुका विधिक सेवा समिति एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट राजाखेड़ा के द्वारा दिनांक 09.04.2026 को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजाखेड़ा में साईबर अपराधों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बच्चों को साईबर अपराधों वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अपनी निजी जानकारी साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के लिए प्रेरित किया। साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार जैसे हैकिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फेक प्रोफाइल, साइबर बुलिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे मामलों में कानूनी सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है और शिकायत कहाँ दर्ज कराई जाए। इस संबंध में 1930 हैल्पलाईन नंबर पर शिकायत की जा सकती है। इस दौरान विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र, शिक्षक रजनीकांत शर्मा, अंकित मंगल, डोंगर सिंह आदि मौजूद रहें। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर