बयाना के बीरमपुरा में धाकड़ समाज ने धूमधाम से मनाया धरणीधर महाराज का जन्मोत्सव
भरतपुर.धाकड़ समाज समिति की ओर से मंगलवार को बयाना के बीरमपुरा गांव में समाज के आराध्य भगवान धरणीधर महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बैंड बाजों और भगवान धरणीधर महाराज की आकर्षक झांकी के साथ प्रमुख बाजारों में होकर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के लोग जयकारे लगाते और डीजे पर बजते भजनों पर नाचते गाते चले। इससे पहले मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमन धाकड़, सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष सत्यभान धाकड़, पूर्व अध्यक्ष श्रीराम धाकड़, भाजपा जिला मंत्री घनश्याम धाकड़ और भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. पदम सिंह धाकड़ ने भगवान धरणीधर की विधिवत पूजा अर्चना और आरती के साथ ध्वज लहराकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद माला की बोली लगाई गई। जो 23,101 रुपए में सत्यभान धाकड़ के नाम रही।।
भरतपुर से हेमंत दुबे