भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत की लगभग 52 हजार मत से हुई जीत

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत की लगभग 52 हजार मत से हुई जीत

कोरबा//कोरबा जिले में नगरीय निकाय चुनाव अंतर्गत भाजपा ने जीत का रिकॉर्ड बना दिया। लगभग 52 हजार मतों से भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत विजयी हुई। वही भाजपा के 52 पार्षद नगरीय निकाय चुनाव जीतने में सफल रहें। रिजल्ट के बाद ये स्पष्ट हो गया की इस चुनाव में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन का अंडर करंट था, उन्होंने जिस सरलता और सहजता के साथ हर वार्ड में प्रचार-प्रसार कर ऐसी लहर लाई, जिसमे कांग्रेस दूर-दूर तक नहीं टिक सकी। सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो भाजपा ने ऐतिहासिक बढ़त बनाना शुरू कर दिया था। पहले चरण में 10 हजार मतों से भाजपा आगे थीं। दूसरे चरण में 22 हजार वोट से भाजपा ने लीड ली। इस तरह से भाजपा ने ऐतिहासिक 52 हजार मतों के विशाल अंतर से जीत हासिल की।
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व मे कोरबा शहर में एक साल मे हुए विकास कार्यों पर जनता जनार्दन ने मुहर लगाई है। बीते 10 वर्षों में शहर में निगम के कामकाज से शहर मे आक्रोश था। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने एक साल में सभी विकास कार्यों को गति दी। 400 करोड़ के कार्य शुरू हुए। यही वजह है की वार्डों में भाजपा की महापौर ओर पार्षद प्रत्याशी को एक तरफा वोट मिले। लगातार तीन चुनाव में भाजपा की एक तरफा जीत हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!