मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सीईओ उपाध्याय ने लोकभवन में राज्यपाल महोदय से की शिष्टाचार भेंट

5 जनवरी 2026

मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सीईओ उपाध्याय ने लोकभवन में राज्यपाल महोदय से की शिष्टाचार भेंट

राजभवन का नाम परिवर्तित कर “लोकभवन” किए जाने के दूरदर्शी व जन-संवेदनशील ऐतिहासिक निर्णय की सराहना

इसी भावना को अभिव्यक्त करती अपनी स्वलिखित कविता “राजभवन से लोकभवन” को राज्यपाल महोदय के लिए किया सप्रेम भेंट

 

जयपुर.. मल्टीनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय द्वारा लोकभवन (पूर्व राजभवन), राजस्थान में माननीय राज्यपाल श्री हरीभाऊ किशनराव बागड़े से शिष्टाचार भेंट की गई…! इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने राज्यपाल महोदय को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए राजभवन का नाम परिवर्तित कर “लोकभवन” किए जाने के राज्यपाल महोदय के दूरदर्शी, जन-संवेदनशील एवं ऐतिहासिक निर्णय की सराहना की।
इसी भावना को अभिव्यक्त करती अपनी स्वलिखित कविता, जिसका शीर्षक “राजभवन से लोकभवन” है, श्री उपाध्याय ने राज्यपाल महोदय को सप्रेम भेंट की। माननीय राज्यपाल श्री बागड़े ने कविता की भाव सम्पन्न अभिव्यक्ति, संवेदनशील दृष्टिकोण एवं जन-लोकतांत्रिक संदेश की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि ऐसे साहित्यिक प्रयास जन सेवा और शासन के मानवीय पक्ष को सशक्त रूप से सामने लाते हैं। यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ..!!

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!