जयपुर 14 फरवरी 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने 46,000 करोड़ के निवेश प्रस्तावों वाली 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज की दी मंजूरी..
राजस्थान को देश का अग्रणी इन्वेस्टमेंट हब बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

जयपुर..आज देर शाम मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित ‘बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट’ की छठी बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा ₹46,000 करोड़ के निवेश प्रस्तावों वाली 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज की मंजूरी दी गई.. प्रदेश के 12 हजार से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने और औद्योगिक क्रांति लाने की दिशा में प्रदेश सरकार का यह एक और बड़ा कदम माना जा रहा है..!!
जयपुर से हेमंत दुबे