सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने किया बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह धौलपुर का निरीक्षण

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने किया बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह धौलपुर का निरीक्षण

श्रीमान् सदस्य सचिव महोदय, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमान् अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर संजीव मागो के मार्गदर्शन में आज दिनांक 18.02.2026 को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर रेखा यादव द्वारा राजकीय बाल संप्रेषण एवं शिशु गृह धौलपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कुल 11 विधि से संघर्षरत 1 देखरेख एवं संरक्षण, 2 शिशु उपस्थित मिले।
निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव ने बच्चों के लिए आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंध, चिकित्सा सुविधा, परामर्श सेवाएं, शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया एवं विधि से संघर्षरत बच्चों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई साथ ही उनके प्रकरणों एवं पढाई के बारे में भी जानकारी ली तो बच्चों ने परीक्षाओं के बारे में बताया साथ ही बच्चों ने मच्छरों की समस्या के बारे में भी बताया सचिव रेखा यादव ने अधीक्षक को निर्देश दिए कि प्रत्येक बच्चे को विधिक सहायता, समुचित परामर्श एवं पुनर्वास योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए एवं मच्छरों की समस्याओं का भी समाधान सुनिश्चित करें इस मौके पर सचिव द्वारा दीवारों पर कुछ न लिखने एवं कढ़ाई न करने के भी निर्देश दिए एवं उनके अच्छे कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया साथ ही सचिव ने शिशु गृह में रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य अभिलेख, टीकाकरण स्थिति तथा पोषण आहार की भी समीक्षा की गई। अधीक्षक को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आपातकालीन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर प्रंसीपल मजिस्ट्रेट नीतू, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति मधु शर्मा, संप्रेषण गृह धौलपुर के संजय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर के स्टेनो राहुल डंडोतिया आदि मौजूद रहे। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!