जयपुर 18 फरवरी 2026
व्यापक गतिशीलता योजना के तहत जयपुर शहर हेतु तैयार किए गए मैप को किया गया सार्वजनिक

जयपुर..शहरी यातायात के दबाव को कम करने, सार्वजनिक परिवहन सुधारने और टिकाऊ विकास सुनिश्चित करने के दीर्घकालिक उद्देश्य को लेकर संचालित योजना को लेकर आज जयपुर पुलिस आयुक्त के यातायात उप पुलिस अधिकारी सुमित मेहरड़ा द्वारा
सर्वसाधारण, समस्त हितधारकों तथा संबंधित गैर-सरकारी संगठनों (NGO) को एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि जयपुर शहर हेतु तैयार किया गए प्रारूप जन सुझाव/आपत्तियाँ एवं अभिमत प्राप्त करने के उद्देश्य से सार्वजनिक किया गया।
उक्त CMP का ड्राफ्ट जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की आधिकारिक वेबसाइट पर दिनांक 18.02.2026 से आगामी 07 (सात) दिवसों की अवधि तक अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगा।
इच्छुक व्यक्ति, संबंधित विभाग, हितधारक एवं गैर-सरकारी संगठन निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध ड्राफ्ट रिपोर्ट का अवलोकन कर सकते हैं-
सभी संबंधितों से अनुरोध है कि वे अपने लिखित सुझाव/आपत्तियाँ निर्धारित अवधि के भीतर ईमेल आईडी
mailto:rjjp201019016492@rajasthan.in
पर प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
यह सूचना जनहित में की गई जाती….!!
जयपुर से हेमंत दुबे