जयपुर 27 फरवरी 2026
जयपुर में ACB का बड़ा धमका,भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार 3 लाख 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
एक लाख खुद के लिए और 3 लाख मांगे उपखंड अधिकारी प् के लिए
एडिशनल एसपी एसीबी भूपेंद्र चौधरी ने दिया कार्यवाही को अंजाम…
जयपुर..जमीन के कागजों पर एक साइन की कीमत लाखों में तय हो रही थी। कुर्सी पर बैठा अधिकारी खुलेआम रेट तय कर रहा था—’1 लाख मेरे और 3 लाख SDM साहब के…। लेकिन इस बार खेल अधूरा रह गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम हाथ में आते ही पूरे सिस्टम की पोल खोल दी..!!
शुक्रवार दोपहर एसीबी की टीम ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार को 3 लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जमीन के तकासमा (विभाजन) के एवज में कुल 5 लाख रुपए की मांग की थी, जिसमें से 1 लाख रुपए खुद के लिए और 3 लाख रुपए एसडीएम के नाम पर मांगे गए थे…!!
जयपुर से हेमंत दुबे