सीएम भजनलाल ने खोला सौगातों का पिटारा, 3 शहरों के नाम बदले, द्रव्यवती नदी पर बनेगी एलिवेटेड रोड

जयपुर 28 फरवरी 2026

सीएम भजनलाल ने खोला सौगातों का पिटारा, 3 शहरों के नाम बदले, द्रव्यवती नदी पर बनेगी एलिवेटेड रोड

युवाओं के लिए 1.25 लाख पदों पर भर्ती सहित सभी वर्गों के जनकल्याण से संबंधित की विभिन्न घोषणाएं

“सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देना”.. सीएम भजनलाल शर्मा

 

जयपुर…  शुक्रवार को विधानसभा में ‘राजस्थान वित्त एवं विनियोग विधेयक-2026’ पर चर्चा के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देना है. सीएम ने कुछ शहरों के नाम ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप बदलने की घोषणा की. जिसमे माउंट आबू का नाम आबू राज, जहाजपुर का नाम यज्ञपुर, कामां का नाम कामवन रखा गया।इसके साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा ने आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए नई सड़कों, पुलों और शहरी सुविधाओं के विस्तार का ऐलान किया गया. जयपुर के यातायात दबाव को कम करने के लिए द्रव्यवती नदी पर एलिवेटेड रोड बनाने की घोषणा की. इसके साथ ही किसानों को राहत देने के लिए सिंचाई परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त बजट और कृषि बिजली आपूर्ति में सुधार की बात कही. शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए स्कूल-कॉलेज खोलने तथा जिला अस्पतालों को सुदृढ़ करने की घोषणा भी की गई.

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं:

मिसिंग लिंक सड़कों के मरमत के लिए 500 करोड़ रुपए का एक्स्ट्रा प्रावधान

एससी–एसटी किसानों की तर्ज पर अब सभी किसानों के लिए सोलर प्लांट के लिए लैंड यूज चेंज स्थानीय स्तर पर हो सकेगा

जयपुर मेट्रो का 42.80 किलोमीटर की लंबाई का 13000 करोड़ की लागत से काम जल्द शुरू होगा

नई ईडीआर पॉलिसी आएगी

अगले साल 20 शहरों की टाउन प्लान योजनाएं बनेंगी

रोडवेज के लिए 300 नई बसें खरीदी जाएंगी

पंचायतों को 9200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे

द्रव्यवती नदी पर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए बनेगी डीपीआर

पंचायतों के लिए 9200 करोड़ रुपए दिए जाएंगे

बिजली तारों को अंडरग्रााउंड करने के लिए 100 करोड़

बरलोतरा में स्किल डवलपमेंट हब बनेगा

निर्यात बढ़ाने के लिए रिप्स में अधिकतम अनुदान राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ होगी

4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम होगा. अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन 125 रुपए बढ़कर 1425 रुपए मिलेगी

निर्माण श्रमिकों की मौत पर अब एकमुश्त राशि का भुगतान होगा. अभी तक एक साथ पैसा नहीं मिलता

5000 आदिवासियों युवाओं को खुद का स्वरोजगार, उद्यम लगाने के लिए ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा

प्रदेश में अब 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी होगा, 25 हजार पद बढ़ाए

तीन शहरों के नाम बदलने की घोषणा : माउंट आबू अब आबू राज, जहाजपुर अब यज्ञपुर और कामां का नाम कामवन होगा

जयपुर में 450 करोड़ की लागत से अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल स्किलिंग केंद्र की स्थापना

गुणवत्ता युक्त स्कूल शिक्षा के लिए भवन निर्माण मरम्मत और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किए जाने के लिए 2000 करोड़ रुपए की राशि से विद्यालय आधारभूत संरचना कोश बनेगा

वीबी जी राम जी योजना में श्रमिकों को साप्ताहिक भुगतान किया जाएगा. 100 दिन की जगह 125 दिन के रोजगार की व्यवस्था की जाएगी. मजदूरी देरी से दी गई, तो उसमें क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी. 4000 करोड़ रुपए का खर्च राजकोष से किया जाएगा. इसमें मांग के अनुसार बढ़ोतरी भी की जा सकेगी.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 फीसदी बढ़ाने की घोषणा

2500 दिव्यांगों को फ्री स्कूटी दी जाएगी

जरूरतमंद और वंचित वर्ग के अभ्यर्थियों को जरूरत के लिए अलग-अलग जगह छात्रावास खोले जाएंगे

जनजातियों के लिए जमीन की रजिस्ट्री करने के प्रावधानों का जिक्र मुख्यमंत्री ने किया

जनजाति क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चिन्हित कर लोन मुहैया करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा

कोटा-बूंदी क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने के साथ ही तीन को क्रमोन्नत करने की घोषणा

आधारभूत संरचना के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपए के अतिरिक्त फंड की घोषणा

गेहूं के लिए MSP के ऊपर प्रति क्विंटल 150 रुपए बोनस देते हुए 2735 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदने की व्यवस्था होगी

हाउसिंग बोर्ड से पत्रकारों, विधायकों के लिए आवासी योजनाएं लाने की घोषणा

सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर विधायकों के वेतन भत्ते हर साल बढ़ाने की घोषणा, अगले वित्त वर्ष से लागू होगी व्यवस्था…!!

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!