यातायात पुलिस जयपुर: सुगम एवं सुरक्षित यातायात के मद्देनजर कल धुलेण्डी पर्व पर जयपुर शहर की आवश्यकतानुसार यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

जयपुर 2 मार्च 2026

महत्वपूर्ण सूचना

यातायात पुलिस जयपुर: सुगम एवं सुरक्षित यातायात के मद्देनजर कल धुलेण्डी पर्व पर जयपुर शहर की आवश्यकतानुसार यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

जयपुर… होली के अवसर पर कल मंगलवार 3 मार्च को धूलेण्डी के मद्देनजर आम जनता को परेशानी से बचाने के लिए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर द्वारा रोड मैप सहित एडवाइजरी जारी की गई है … जिसके तहत महोदय द्वारा बताया गया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 03.03.2026 को धुलण्डी का त्यौहार मनाया जावेगा। इस अवसर पर शहर मे विभिन्न स्थानो पर परम्परागत रूप से धुलण्डी पर्व के दौरान शहर में आमजन का अत्यधिक आवागमन रहेगा। इस उत्सवी माहौल के दौरान आमजन को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव व यातायात के सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु आमजन से अपील की जाती है कि अपना व अपनों की सुरक्षा के लिए होली के त्यौहार पर निम्न बातों का ध्यान रखेः

1. वाहन चालक सभी यातायात नियमों का पालन करें। उत्सवी माहौल के दौरान किसी भी प्रकार का नशा कर वाहन न चलायें। वाहन निर्धारित गति सीमा में चलायें व वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठायें।

2. शराब पीकर वाहन चलाने से वाहन चालक स्वयं भी दुर्घटना का शिकार हो सकते है साथ ही सामने वाले को भी दुर्घटनाग्रस्त कर सकते है तथा यातायात में भी व्यवधान पैदा करते है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु मुख्य मुख्य स्थानों पर ब्रेथएनेलाईजर सहित विभिन्न टीमें लगाई जावेगी तथा सभी इन्टरसेप्टरों को भी भिन्न-भिन्न स्थानों पर कार्यवाही हेतु तैनात किया जायेगा।

3. जो वाहन चालक चैंकिग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाता पाया जायेगा उसका वाहन जप्त कर लिया जायेगा तथा वाहन चालक को अपनी जमानत करवानी पड़ेगी।

4. शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर चालक का लाईसेन्स निलम्बन हेतु परिवहन विभाग भेजा जाएगा।

5. शराब पीकर वाहन चालक द्वारा दुर्घटना में मृत्यु कारित करने पर वाहन चालक का लाईसेन्स निरस्त हेतु परिवहन विभाग भेजा जायेगा।

6. तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाने पर वाहन जप्त कर चालक का लाइसेन्स निलम्बन हेतु परिवहन विभाग भेजा जाएगा।

7. दुपहिया वाहन चलाते समय दोनो सवार व्यक्ति हेलमेट लगाकर ही चले।

8. वाहन चलाते समय वाहन चालक व वाहन में बैठे हुए व्यक्ति किसी प्रकार का शोर शराबा नहीं करें। कारों के पीछे डिक्की खुली रखकर सवारी नहीं बैठाये व वाहनों में किसी प्रकार का टेप व संगीत ऊँची आवाज में नहीं बजाये।

9. वाहन चालक वाहन में बैठे व्यक्तियों को सनरूफ से बाहर न निकाले ऐसा करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

10. वाहन चलाते समय एक दूसरे पर पानी/रंग के भरे गुब्बारे व अन्य कोई वस्तु ना फेके ।

11. यातायात दुर्घटना के संबंध में यातायात पुलिस हैल्प लाईन 1095, 0141-2577717, वाट्सएप हैल्प लाईन नं0 8764866972 एवं यातायात नियंत्रण कक्ष 0141-2565630, 0141-2561256 अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष 100 नम्बर पर सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

सभी वाहन चालक स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दुसरो की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। अतः पर्व के इस अवसर पर ऐसा कार्य ना करें जिससे आपको असुविधा हो व आपके व आपके परिवारजनों के सम्मान को ठेस पहुंचे।

धुलण्डी पर्व के दौरान गोविन्द देव जी मंदिर पर आमजन का अत्यधिक आवागमन होने पर आवश्यकतानुसार गोविन्द देव जी मंदिर की यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:-

1. गोविन्द देव जी मंदिर में आने वाले वाहन बान्दरवाल गेट से सिर्फ प्रवेश कर सकेंगे। इन वाहनो की पार्किंग जलेब चौक के अन्दर निर्धारित पार्किंग स्थल में हो सकेगी। इन वाहनों का निकास सिर्फ नगर परिषद की मोरी, आतिश मार्केट गेट, सार्दुल सिंह की नाल से चीनी की बुर्ज की तरफ रहेगा।

2. गोविन्द देव जी मंदिर में आने वाले वाहन चांदी की टकसाल से सिर्फ प्रवेश कर सकेंगे। इन वाहनो की पार्किंग पार्क के पास खाली जमीन एवं निर्धारित पार्किंग स्थल में हो सकेगी। पर्यटक थाना के सामने से इन वाहनों का सिर्फ निकास रहेगा।

3. तालकटोरा रोड से पोड्रिंक उद्यान से कंवर नगर सब्जी मंडी तक जा सकेंगे।

4. यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर संजय सर्किल, सांगानेरी गेट, रामगढ़ मोड़ से सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जायेगा।

5. आपातकालीन सेवाओं के वाहनों का आवागमन निर्वाध रहेगा।

आप सभी को यातायात पुलिस की ओर से होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाऐं…!!

जयपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!