आज मानसरोवर में कलश यात्रा के दौरान यातायात पुलिस, जयपुर द्वारा जारी की गई यातायात व्यवस्था

जयपुर 15 मार्च 2026

आज मानसरोवर में कलश यात्रा के दौरान यातायात पुलिस, जयपुर द्वारा जारी की गई यातायात व्यवस्था

 

जयपुर…जयपुर के मानसरोवर में शुरू होने वाली श्री शिव पुराण कथा के उपलक्ष्य में आज 15 मार्च रविवार को सांय 3 बजे से एक ऐतिहासिक और विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है..जिसमें कई हजारों की बड़ी संख्या में महिलाओं के पारंपरिक वेशभूषा में सर पर कलश रखकर भाग लेने की संभावना है… जिसका आयोजन जयपुर परिवार सेवाट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है..आज 15 मार्च रविवार को दोपहर 3 बजे से मानसरोवर जयपुर में निकलने वाली इस विशाल एवं भव्य कलश यात्रा के मद्देनजर यातायात पुलिस जयपुर द्वारा कलश यात्रा के दौरान यातायात के सुगम संचालन हेतु, यातायात व्यवस्था जारी की गई है.. जिसके अंतर्गत कलश यात्रा के. एल. सैनी स्टेडियम से रवाना होकर स्वर्ण पथ, वरूण पथ, किरण पथ, हीरा पथ, वीटी रोड मध्यम मार्ग होते हुए शिप्रापथ थाने के सामने ग्राउण्ड (अरावली मार्ग ग्राउण्ड मानसरोवर जयपुर) में पहुंच कर सम्पन्न होगी। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं कलश लेकर चलेगी। उक्त कलश यात्रा के दौरान यातायात के सुगम संचालन हेतु यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:

1. कलश यात्रा के दौरान के. एल. सैनी स्टेडियम से शिप्रापथ थाने के सामने ग्राउण्ड तक मध्यम मार्ग पर चलने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो पर संचालित किया जायेगा।

2. कलश यात्रा के दौरान के. एल. सैनी स्टेडियम से शिप्रापथ थाने के सामने ग्राउण्ड तक मध्यम मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेंगी।

3. आमजन द्वारा यातायात के सम्बन्ध में जानकारी हेतु यातायात पुलिस हैल्प लाईन 1095, 0141-2577717, वाट्सएप हैल्प लाईन नं0 8764866972 एवं यातायात नियंत्रण कक्ष 0141-2565630,0141-2561256 पर सम्पर्क कर सकते है।
4 . वहीं आपातकालीन वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा…!!

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!