जयपुर पुलिस का डिजिटल रोड सेफ्टी कैम्पेन वाहन चालकों को दिखाये जायेंगे पेडिंग चालान

जयपुर 17 मार्च 2026

जयपुर पुलिस का डिजिटल रोड सेफ्टी कैम्पेन वाहन चालकों को दिखाये जायेंगे पेडिंग चालान

यातायात नियमों का बार-बार उल्लघंन करने वाले वाहनों की आर.सी नम्बर किये जायेगे एलईडी पर डिस्प्ले

जयपुर.. पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के निर्देशों की पालना में आयुक्तालय जयपुर में आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु लगातार प्रयासरत है।इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर द्वारा बताया गया कि यातायात पुलिस, क्रैश फ्री इंडिया (CFI) एवं EVA Bharat के मध्य एमओयू हुआ है। इस एमओयू के तहत आयुक्तालय जयपुर में एक नये डिजिटल रोड सेफ्टी अवेयरनेस द्वारा यातायात जागरूकता एवं यातायात नियमों के उल्लंघन की जानकारी दी जायेगी।

इस सिस्टम के तहत यातायात पुलिस द्वारा चुने हुए 2 जंक्शनों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों से चलने वाले डिजिटल बिलबोर्ड लगाए जाएंगे, इन बिलबोर्ड पर वाहन नम्बर के आधार पर पेंडिंग ट्रैफिक चालान, पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट की वैधता, वाहन के इंश्योरेंस की वैधता एवं बिना पेमेंट वाले चालान का समय आदि जानकारी रियल टाइम में डिजिटल बिलबोर्ड पर दिखाई जाएगी ताकि वाहन स्वामी/चालक अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए वाहन की पीयूसी, इन्श्योरेंस के साथ-साथ पेडिंग चालान का निस्तारण करें।
उन्होने यह भी बताया कि यातायात जागरूकता के साथ-साथ यह सिस्टम मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी को रियल टाइम अलर्ट जनरेट करेगा, जिससे यातायात पुलिसकर्मी गंभीर या बार-बार नियम तोडने वाली गाड़ियों की पहचान कर सकेंगे और उन्हें अगले पॉईंट पर रोककर कार्यवाही कर सकेगे। इस डिजिटल रोड सेफ्टी अवेयरनेस हेतु EVA Ad Ventures Pvt Ltd भारत द्वारा एक महीने के पायलट हेतु शहर में स्थापित दो (2) डिजिटल बिलबोर्ड पर निशुल्क स्लॉट उपलब्ध कराया जायेगा एवं इस पायलट का अध्ययन किया जाकर अन्य स्थानों पर भी इस प्रकार के बिलबोर्ड लगवाये जायेगें।
इस एमओयू कार्यक्रम के दौरान विजन जीरो ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी दीपान्शु गुप्ता, EVA Bharat के निदेशक सुमित मील उपस्थित रहे…!!

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!