शिलादेवी माता मन्दिर आमेर में आज से नवरात्रा मेले के दौरान श्रृद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के आवागमन को देखते हुए यातायात विभाग जयपुर द्वारा यातायात डायवर्ट का रोड मैप किया गया जारी

जयपुर 19 मार्च 2026

शिलादेवी माता मन्दिर आमेर में आज से नवरात्रा मेले के दौरान श्रृद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के आवागमन को देखते हुए यातायात विभाग जयपुर द्वारा यातायात डायवर्ट का रोड मैप किया गया जारी

जयपुर.. आज  गुरुवार 19 मार्च से 26 मार्च तक शिलादेवी माता मन्दिर आमेर में नवरात्रा मेला आयोजित होने के कारण, काफी संख्या में श्रृद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों का आवागमन रहेगा। इस दौरान आवश्यकता पड़ने पर आमेर रोड पर चलने वाले सामान्य यातायात को निम्न प्रकार डायवर्ट किया जायेगा :-

1. जयपुर शहर से आमेर होकर दिल्ली रोड की तरफ जाने वाले यातायात को आवश्यकतानुसार रामगढ मोड से डायवर्ट कर धोबीघाट, बन्ध की घाटी, सडवा मोड होकर निकाला जायेगा।

2. दिल्ली रोड की तरफ से आमेर होकर जयपुर शहर की तरफ आने वाले यातायात को आवश्यकतानुसार आमेर तिराहा दिल्ली रोड से डायवर्ट कर सडवा मोड, बन्ध की घाटी, धोबीघाट होकर निकाला जायेगा।

3. रामगढ मोड से आमेर की तरफ जाने वाली बसों/मिनी बसों को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर रामगढ मोड से धोबीघाट होकर दिल्ली बाईपास से आमेर की तरफ निकाला जायेगा। इसी प्रकार आमेर से रामगढ मोड की ओर आने वाली बसों/मिनी बसों को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर आमेर तिराहा से धोबीघाट होकर रामगढ मोड की तरफ निकाला जायेगा।

4. शिला माता मन्दिर में आने वाले दर्शनार्थी अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलो पर ही पार्क करे।

आमजन से अपील है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान समानान्तर मार्गों का प्रयोग करें…!!

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!