सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘राज राजेश्वरी मंदिर’में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना कर की घट-स्थापना

जयपुर 19 मार्च 2026

सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘राज राजेश्वरी मंदिर’में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना कर की घट-स्थापना

 

 

जयपुर.. आज 19 मार्च गुरुवार को शक्ति की उपासना के पावन पर्व ‘चैत्र नवरात्र’ के प्रथम दिन मुख्यमंत्री निवास स्थित ‘राज राजेश्वरी मंदिर’ में सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना कर घट-स्थापना की गई…।
इस शुभ अवसर पर उनके द्वारा निवास परिसर में ही पक्षियों के लिए वृक्षों पर परिंडे बांधकर जल सेवा का संकल्प लिया गया। भक्ति भाव से परिपूर्ण इस अवसर पर सीएम द्वारा
आद्यशक्ति मां भगवती से प्रार्थना की गई कि वह समस्त प्रदेशवासियों को सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करने के साथ ही मां दुर्गा हम सभी को जनसेवा के पथ पर अडिग रहने और राजस्थान को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की शक्ति प्रदान करें…!!

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!