प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव रिक्की सिंह हंतरा डीडवाना-कुचामन जिले की प्रभारी नियुक्त

जयपुर 19 मार्च 2026

प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव रिक्की सिंह हंतरा डीडवाना-कुचामन जिले की प्रभारी नियुक्त

 

जयपुर..राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार रिक्की सिंह हंतरा महासचिव प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी को डीडवाना-कुचामन जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि रिक्की सिंह हंतरा पूर्व में भीलवाड़ा जिले की प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
यह नियुक्ति संगठन के विस्तार, महिला सशक्तिकरण तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। प्रदेश नेतृत्व को विश्वास है कि रिक्की सिंह हंतरा अपने अनुभव औरकार्यकुशलता के बल पर अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगी।
प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में डीडवाना-कुचामन जिले में संगठन और अधिक सशक्त होगा।इस अवसर पर रिक्की सिंह हंतरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगी..!!

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!