बी.टी. रोड, मानसरोवर जयपुर में शिवमहापुराण कथा के दौरान यातायात पुलिस द्वारा जारी पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था

जयपुर 20 मार्च 2026

बी.टी. रोड, मानसरोवर जयपुर में शिवमहापुराण कथा के दौरान यातायात पुलिस द्वारा जारी पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था

जयपुर…आज 20 मार्च से 26 मार्च 2026 तक शिवमहापुराण कथा का आयोजन मेला ग्राउण्ड बी.टी. रोड, मानसरोवर जयपुर में किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें काफी संख्या में विशिष्ट अति विशिष्ट महानुभावों एवं आमजन के भाग लेने की सम्भावना है। अतः यातायात के सुगम एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:-

1 . अरावली मार्ग शिप्रापथ से अरावली मार्ग चौराहा मध्यम मार्ग तक चलने वाला सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा।

2.बी.टी. रोड शिप्रापथ से वी.टी. रोड चौराहा मध्यम मार्ग तक चलने वाला सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा।

3.शिप्रापथ रोड पर यातायात दबाव होने पर :-

दुर्गापुरा से डालडा फेक्ट्री रोड होकर मुहाना रोड, इस्कान रोड, पत्रकार कालोनी की तरफ जाने वाला यातायात को डी मार्ट शिप्रापथ से डायवर्ट कर डी.डी.पार्क चौराहा, न्यु सागानेर रोड होकर संचालित किया जायेगा।
पटेल मार्ग शिप्रापथ से डायर्वट कर संचालित किया जायेगा। यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर विजय पथ शिप्रापथ से डायर्वट कर संचालित किया जायेगा।
रजत पथ शिप्रापथ से डायर्वट कर संचालित किया जायेगा। यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर भृगूपथ शिप्रापथ से डायर्वट कर संचालित किया जायेगा।

रिद्धि-सिद्धी चौराहा से आई.आई.एस. तिराहा की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को डायर्वट कर गोपालपुरा बाईपास पर संचालित किया जायेगा।
4.मध्यम मार्ग पर दबाव अधिक होने पर..
वी.टी. रोड चौराहा मध्यम मार्ग डायवर्ट कर न्यू सांगानेर रोड की तरफ संचालित किया जायेगा। यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर रजत पथ मध्यम मार्ग से डायर्वट कर समानान्तर मार्गों पर संचालित किया जायेगा।

अरावली मार्ग चौराहा मध्यम मार्ग से डायवर्ट कर न्यू सांगानेर रोड की तरफ संचालित
किया जायेगा।

5 . वी.वी.आई.पी. पासधारी वाहनों का प्रवेश अरावली मार्ग की तरफ से रहेगा।
6 .शिप्रापथ रोड, मध्यम मार्ग, वी.टी. रोड, अरावली मार्ग पर आवागमन करने वाले आमजन से अपील है कि न्यू सांगानेर रोड का उपयोग अधिक करें।

7 .बी.टी. रोड, अरावली मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।

8.शिप्रापथ रोड, मध्यम मार्ग पर पार्किंग स्थलों के अतिरिक्त मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार केवाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।

9.खो-नागोरियन, मालवीय नगर, झालना, जगतपुरा, सांगानेर की तरफ से आने वाले आमजन से अनुरोध है कि कथा स्थल तक आने हेतु द्वारकादास पार्क, प्रधान वाटिका, न्यू सांगानेर रोड उपयोग करें।

10.हरमाडा, विधाधर नगर, सीकर रोड, कालवाड, वैशाली नगर, सोडाला, परकोटा क्षेत्र आने वाले आमजन से अनुरोध है कि कथा स्थल तक आने हेतु अजमेर रोड, 200 चौराहा, किसान धर्म कान्टा, न्यू सांगानेर रोड उपयोग करें।

यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान समानान्तर मार्गों का प्रयोग करें….!!

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!