जयपुर 25 मार्च 2026
प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सभी प्रकोष्ठों एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित

जयपुर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय, जयपुर में आज सभी प्रकोष्ठों एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने की।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक एवं सार्थक चर्चा की गई। साथ ही, आगामी 27 मार्च को आयोजित होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिका सिंह की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में रिक्की सिंह हंतरा महासचिव प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने बैठक में सहभागिता दर्ज कराई गई। इस अवसर पर रिक्की सिंह हंतरा ने संगठन का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करने के लिए सरिका सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के संकल्प को दोहराया गया।रिक्की सिंह हंतरा ने ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर संगठन का प्रतिनिधित्व करना गौरव एवं जिम्मेदारी का विषय बताया गया…!!
जयपुर से हेमंत दुबे