उरवां में श्री श्री 108 पंचदिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकला गया कलश यात्रा l

उरवां में श्री श्री 108 पंचदिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकला गया कलश यात्रा l

R9 भारत जयकांत कुमार

चंदवारा प्रखंड के उरवां स्थित बाबा लाइन होटल के संचालक गौरी शंकर बरनवाल के घर श्री श्री 108 पंच दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाला गया। यात्रा में बतौर अतिथि मुखिया मनोज पासवान, जिप सदस्य नीतू यादव, सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, जेएलकेएम पार्टी के बरही विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कृष्णा यादव मौजूद थे। यात्रा का शुभारंभ आचार्य सह प्रवचनकर्ता विशेश्वर पाण्डेय के मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ। इस दौरान क्षेत्र की 551 महिलाएं एवं कुंवारी कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर उत्तरवाहिनी पहुंची। जहां यज्ञाचार्य विशेश्वर पाण्डेय व अन्य पुजारीयों ने विधिवत वैदिक मंत्रोचारण कर कलश में जल भरवाया। इस दौरान श्रद्धालुओं में गजब उत्साह देखने को मिला। लोग गाजे बाजे व धार्मिक भजनों पर थिरकते उत्तरवाहिनी पहुंचे। मुख्य पुजारी गौरी शंकर बरनवाल एवं शशिकला देवी ने भी क्षेत्र के लोगों से यज्ञ में भाग लेने का अपील किया है। कलश यात्रा में नकुल पाण्डेय, मनोरंजन पाण्डेय, पूर्व मुखिया बीरेंद्र पासवान, मनोज प्रसाद बरनवाल, अशोक सिंह, विनोद मोदी, नरेश मोदी, महरू मोदी सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!