करतला मंडल के नोनबिर्रा में BJP युवा मोर्चा ने मनाया CM साय का जन्मदिन

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

करतला मंडल के नोनबिर्रा में BJP युवा मोर्चा ने मनाया CM साय का जन्मदिन

 

कोरबा//कोरबा जिले के करतला मंडल अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा में शनिवार 21 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हितग्राही सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के नेतृत्व एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा के आवाहन पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सम्मानित किया गया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद हितग्राहियों को प्रोत्साहित करना और शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री आकाश सक्सेना (पूर्व जिला उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामकुमार गवेल ने की। कार्यक्रम में सरपंच पति रतन सिंह राठिया, उपसरपंच जयलाल गुप्ता, पंच राजकुमार राठिया, आकाश गुप्ता, विकास राठौर, हर्ष गुप्ता, देवनारायण पटेल, पप्पू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं। अंत में हितग्राहियों को सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!