चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
करतला: होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, अंतर की राशि खातों में पहुंची
कोरबा// छत्तीसगढ़ प्रदेश में होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के 24.28 लाख किसानों को धान बिक्री के अंतर की राशि का अंतरण किया गया। इस मद में कुल 10,324 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे गए।

इसी क्रम में कोरबा जिला अंतर्गत विकासखंड करतला के सद्भावना भवन में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को अंतर की राशि का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। करतला विकासखंड में कुल 13,358 किसानों ने 98,273.20 क्विंटल धान का विक्रय किया था, जिनके लिए 7,184.80 लाख रुपये की अंतर राशि का हस्तांतरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष अशोक बाई कंवर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत करतला द्वारा की गई। इस अवसर पर सीईओ वैभव कौशिक,जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा, वि.कृषि विस्तार अधिकारी अजय प्रकाश कंवर, स्थायी समिति अध्यक्ष ललित प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में के.आर. सोनी, श्रीमती संतोषी राठिया, हीरा (उद्यान अधीक्षक), रामेश्वर कंवर, सतीश राठौर (ब्रांच मैनेजर बरपाली), नीला कमल राठिया, बी.आर. राठिया, विश्राम सिंह राठिया, आकाश सक्सेना, ओमप्रकाश साहू (मंडल अध्यक्ष बरपाली भाजपा), रामलाल कंवर, आर.के. टंडन, रामशंकर राठौर (मंडल अध्यक्ष करतला), भुवन सिंह कंवर, विजेंद्र गोस्वामी, निरुपमा पाटले, जगदीश चौहान, सरपंच फूलबाई राठिया, कलम सिंह राठिया, राजेश सिंह, सुशील कंवर (ADO), परवीन, गजेंद्र सिंह कंवर, रविंद्र सहित बड़ी संख्या में किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कृषक उन्नति योजना अंतर्गत
✅ 6 किसानों को आदान सहायता राशि वितरित की गई,
✅ 4 किसानों को केसीसी चेक प्रदान किए गए।
साथ ही करतला विकासखंड के समस्त धान खरीदी केंद्रों के प्रबंधक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शासन की यह पहल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे किसानों को होली पर्व से पहले बड़ी राहत मिली है।