प्रमुख मंजू देवी ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया l
R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट l

चंदवारा :- ठंड के प्रकोप को देखते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण प्रखंड क्षेत्र में किया गया l इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख मंजू देवी ने गुरुवार को प्रखंड के बड़की धमराय, छोटकी धमराय, कांटी, गझगांवा व सिमरिया आदि गांवों का दौरा किया l इस दौरान उन्होंने ठंड को देखते हुए करीब 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया l कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख ने कहा की सरकार की मंसा है कि कड़के ठंड में कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान
नही रहे l इसी उद्देश्य से जिला मुख्यालय के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुँचाए जा रहे है , ताकि वे ठंड से सुरक्षित रह सके l कंबल पाकर लाभुकों ने खुशी जताई और सरकार तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया l प्रमुख ने कहा कि ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों को सजग रहने की जरूरत है l