हसदेव नदी से अवैध रेत उत्खनन का खेल जारी, बिना रॉयल्टी पर्ची के ट्रैक्टर से हो रहा परिवहन,

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
हसदेव नदी से अवैध रेत उत्खनन का खेल जारी, बिना रॉयल्टी पर्ची के ट्रैक्टर से हो रहा परिवहन,
खरवानी निवासी मोहन राठौर ट्रैक्टर मालिक पर आरोप, चालक के पास नहीं मिला ड्राइविंग लाइसेंस; प्रशासन की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
कोरबा//जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का मामला एक बार फिर सामने आया है। जानकारी के अनुसार हसदेव नदी से बिना अनुमति और बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टर नंबर CG 12 BF 1967 के माध्यम से लगातार परिवहन किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार खरवानी निवासी ट्रैक्टर मालिक मोहन राठौर के ट्रैक्टर से प्रतिदिन हसदेव नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बिना किसी वैध दस्तावेज के खुलेआम नदी से रेत निकाली जा रही है और विभिन्न स्थानों तक पहुंचाई जा रही है।
मौके पर ट्रैक्टर चालक से पूछताछ करने पर यह भी सामने आया कि उसके पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस है और न ही रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या रॉयल्टी पर्ची मौजूद है। इसके बावजूद लगातार रेत का परिवहन किया जा रहा है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रेत माफिया को न तो शासन-प्रशासन का डर है और न ही खनिज विभाग की कार्रवाई का भय। हसदेव नदी से खुलेआम रेत चोरी की जा रही है, जिससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ रही है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और खनिज विभाग से मांग की है कि मामले की जांच कर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!