सांसद ज्योत्सना महंत ने संतोषी सोनी को बनाया सांसद प्रतिनिधि, जाने किस विभाग की बनी प्रतिनिधि

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

सांसद ज्योत्सना महंत ने संतोषी सोनी को बनाया सांसद प्रतिनिधि, जाने किस विभाग की बनी प्रतिनिधि

कोरबा//लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने जनहित से जुड़े कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना बरपाली के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त की है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर, जिला कोरबा को आधिकारिक पत्र प्रेषित किया है।

 

पत्र के माध्यम से सांसद महंत ने अवगत कराया कि उनकी अनुपस्थिति में श्रीमती संतोषी सोनी, पति श्री डोरे लाल सोनी, निवासी ग्राम चिकनीपाली, जिला कोरबा को महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित मामलों में उनकी ओर से सांसद प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने का अधिकार प्रदान किया गया है। यह नियुक्ति पूर्णतः जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई है।

श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत वर्तमान में कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी स्थायी समिति की सदस्य होने के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास सलाहकार समिति से भी जुड़ी हुई हैं। इसके अतिरिक्त वे AIIMS रायपुर तथा आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की सलाहकार समितियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इस नियुक्ति से परियोजना बरपाली अंतर्गत महिला एवं बाल विकास से जुड़े मामलों में प्रशासनिक समन्वय बेहतर होने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण में सहायता मिलने की उम्मीद है।

सांसद कार्यालय द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रतिनिधि नियुक्ति से क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद वर्गों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!