बरपाली ब्लॉक में संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, बूथ व पंचायत स्तर पर मजबूती पर जोर

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778

बरपाली ब्लॉक में संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, बूथ व पंचायत स्तर पर मजबूती पर जोर

बरपाली//संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के निर्देशन में बरपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज मड़वा रानी यादव समाज भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना रहा। इस दौरान संगठन सृजन अभियान के तहत आमजन के हितों को केंद्र में रखते हुए ग्राम पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटियों के गठन और सदस्यों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष श्री मनोज चौहान एवं ब्लॉक प्रभारी श्री अब्दुल सुभान की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही रामपुर विधायक प्रतिनिधि श्री प्रवीण ओगरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के अध्यक्ष श्री संतोष देवांगन, श्री सहसराम कौशिक, श्री वीरू पटले, श्री प्रमोद श्रीवास सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में तरुण मांझी, खिलावन देवांगन, राजकुमार बिंझवार, नंदकिशोर साहू, परमानंद कंवर, चंद्रशेखर बिंझवार, लक्ष्मण दास महंत, गोपाल श्रीवास, रामकुमार कंवर, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, निरंजन श्रीवास, श्रीमती देवी बाई राजवाड़े, प्रवीण राजवाड़े, शुक्रवार सिंह कंवर, श्रीमती मेहंदी चौहान, सतीश चौहान, संतोष सूर्या, रामकुमार चौहान, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा फरसवानी मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार यादव एवं मड़वारानी मंडल अध्यक्ष श्री रामदास सिदार की भी सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!