ग्राम पंचायत जामपानी में सांसद मद से छतदार मंच का लोकार्पण सम्पन्न

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778

ग्राम पंचायत जामपानी में सांसद मद से छतदार मंच का लोकार्पण सम्पन्न

rba
जामपानी//कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जामपानी में सांसद निधि से निर्मित छतदार मंच का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत रहीं। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर छतदार मंच का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर सांसद ज्योत्सना महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम पंचायत जामपानी में बनाया गया यह छतदार मंच अत्यंत सुंदर एवं उपयोगी है। उन्होंने कहा कि सांसद निधि का सही एवं सार्थक उपयोग हुआ है, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने ग्राम पंचायत एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों को इस कार्य के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि छतदार मंच के निर्माण से ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। इससे ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों को एक स्थायी एवं सुव्यवस्थित स्थान प्राप्त होगा।
लोकार्पण समारोह में सांसद ज्योत्सना महंत, सूरज महंत, देवी बाई राजवाड़े जनपद सदस्य,सरपंच राधेश्याम मांझी, हरीश परसाई, मनोज चौहान, प्रवीण ओगरे, सीता सुन्दर धनवार सरपंच ढोढातराई, प्रमोद श्रीवास,दयाराम पटेल, साधुराम पटेल, बाबूराम पटेल,तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
समारोह के अंत में ग्राम पंचायत की ओर से मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!