लखनपुर के शाहपुर में नरूआ कैनाल के जीणोद्धार हेतु 53 करोड 2 लाख रुपए स्वीकृत

भरतपुर 18 मार्च 2026

लखनपुर के शाहपुर में नरूआ कैनाल के जीणोद्धार हेतु 53 करोड 2 लाख रुपए स्वीकृत

 

भरतपुर. जिले की नदबई उप तहसील मुख्यालय लखनपुर के गांव शाहपुर स्थित गैर मुमकिन नरूआ नरची कैनाल के जीर्णोद्धार हेतु 53 करोड 2 लाख रुपए स्वीकृत होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है!समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर ने बताया की इस नरूआ को धरसौनी कैनाल के नाम से जाना जाता है जो बाणगंगा नदी से कट हो कर वैर विधानसभा के गांव धरसौनी, म्यांमदपुर,हतीजर,एवं नदबई विधानसभा के गांव परसवारा,दयावली,बीलौठ व शाहपुर गैर मुमकिन बांध तक जो की 10 किमी का क्षेत्र धरसौनी कैनाल के अंतर्गत आता है उसकी खुदाई,साफ-सफाई चौडाईकरण,कैनाल की पाल, पुलिया निर्माण,पाल के किनारे सघन वृक्षारोपण आदि कार्य कर मूल स्वरूप मे लाया जाऐगा। क्योंकि कुछ गांव मे मूल स्वरूप खत्म कर मैदानी क्षेत्र बनाकर कृषि कार्य किया जा रहा है जिससे बरसात का जल अवरुद्ध हो गया है। उक्त धरसौनी कैनाल के जीर्णोद्धार को लेकर भरतपुर व अटारी प्रवास के दौरान समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर ने गांव शाहपुर व अन्य क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ पत्र द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अवगत करवाया गया था। कैनाल के मूल स्वरूप जीणोद्धार के लिए 53 लाख 2 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करने पर समाजसेवी महेश लखनपुर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व क्षेत्रीय विधायक कुंवर जगतसिंह का आभार प्रकट किया है। अब बर्षा कालीन जल का किसानों द्वारा उपयोग मे लेने के साथ साथ भूमिगत जलस्तर को बढावा मिलेगा…!!

हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!