जेल न जाना पड़े, सिर्फ इस लिए की गई थी कैमहरा की सुमिरा देवी की हत्या
लखीमपुर। फरधान थाने के गांव कैमहरा निवासी सुमिरा देवी पत्नी मनोज की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई थी कि उसका जेठ सरोज जेल नहीं जाना चाहता था। सुमिरा का बेटा गांव की एक नाबालिक लड़की भगा ले गया था। लड़की के घर वालों ने सुमिरा के बेटे उसके जेठ और जेठ के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सुमिरा के बेटे को जेल भेज दिया था। जेठ और उसके बेटे को जेल भेजना के लिए दोनों की तलाश की जा रही थी। जेठ ने सोचा कि अगर वह सुमिरा की हत्या कर दे। उसकी हत्या में लड़की के घरवालों को फंसा दे। लड़की के घर वाले भी जेल नहीं जाना चाहेंगे और उससे समझौता कर लेंगे। जिससे उसे जेल नहीं जाना पड़ेगा। जेठ ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर सुमिरा की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके शव को गांव के बाहर गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में फेंक दिया। वह अपने मंनसूबों में कामयाब होते इससे पहले ही पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। जेठ जेठानी और उसके बेटे को जेल भेज दिया है।
कमल शर्मा जिला संवाददाता
R9. भारत