प्रथम नवरात्र के शुभारंभ पर शहर को बड़ी सौगात, संकटा देवी-लालपुर मार्ग का हुआ शिलान्यास

प्रथम नवरात्र के शुभारंभ पर शहर को बड़ी सौगात, संकटा देवी-लालपुर मार्ग का हुआ शिलान्यास

संकटा देवी-लालपुर मार्ग होगा चौड़ीकरण के बाद 4 लेन, शहर में जाम, दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक, विधायक योगेश वर्मा व सीडीओ अभिषेक कुमार ने पूजन अर्चना कर की शुरुआत।

शहर की संकटा देवी से लालपुर तिराहे तक मुख्य सड़क मार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सदर योगेश वर्मा और सीडीओ अभिषेक कुमार ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया।

सीडीओ ने कहा कि फोर लेन का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा, फोरलेन निर्माण के साथ ही रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज की स्वीकृति भी मिली है। इससे रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित व सुगम होगा, सरकार ने इसके लिए 3,161.84 लाख रुपये मंजूर किए हैं। काम का शुभारंभ आज हुआ और इसे 15 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
कमल शर्मा जिला संवाददाता
R9.भारत लखीमपुर खीरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!