चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मनरेगा बचाओ संग्राम में उमड़ा जनसमर्थन, बरकोन्हा–नोनदरहा में विधायक फूलसिंह राठिया व सांसद ज्योत्सना महंत शामिल हुए

कोरबा//रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम बरकोन्हा एवं नोनदरहा में आयोजित “मनरेगा बचाओ संग्राम” कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक फूलसिंह राठिया ने सहभागिता कर ग्रामीणों को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा लोकसभा की लोकप्रिय सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान मनरेगा योजना को सशक्त बनाए रखने, ग्रामीणों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने तथा मजदूरी भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
सांसद ज्योत्सना महंत ने केंद्र और राज्य स्तर पर मनरेगा से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह योजना गांवों में रोजगार और विकास का मजबूत आधार है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान, सूरज महंत, सांसद प्रतिनिधि पोषक दास महंत, अशोक सिंह, प्रवीण ओगरे, शिवम राय, असरफ खान, इब्राहीम खान, रामभरोस राठिया, अजीज खान, जयकिशन पटेल, बिसाहू पटेल, आत्माराम मन्नेवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह और समर्थन देखने योग्य रहा।