नदबई के लाल मोहित अग्रवाल ने दिखाया अपना दम..पेश की अपनी सफलता की गौरवगाथा

जयपुर 6 मार्च 2026

नदबई के लाल मोहित अग्रवाल ने दिखाया अपना दम..पेश की अपनी सफलता की गौरवगाथा

नदबई के मोहित अग्रवाल पुत्र देवेंद्र गोयल ने IAS परीक्षा में All India Rank 281 प्राप्त कर नदबई का नाम किया रोशन

 

जयपुर… भरतपुर जिले के कस्बा नदबई निवासी मोहित अग्रवाल (पुत्र देवेंद्र गोयल) ने IAS परीक्षा 2025 में AIR-281 (All India Rank 281) प्राप्त कर नदबई का नाम रोशन किया है…!!
मोहित द्वारा अपनी बहुत कम उम्र में ही प्राप्त की जाने वाली उपलब्धियों में IAS 2025 पूरे भारत में 281वीं रैंक हासिल करने के साथ ही IES (Indian Economic Service): वर्तमान में भारतीय आर्थिक सेवा में प्रशिक्षण ले रहे हैं। IES में भी उनकी प्रथम रैंक आई थी।
RTS: इससे पूर्व वे RTS पद पर भी चयनित हो चुके हैं…!
पारिवारिक पृष्ठभूमि
इनके पिता श्री देवेंद्र गोयल वर्तमान में उपप्राचार्य पद पर कार्यरत हैं,, वहीं इनकी
माता श्रीमती मंजू गोयल (नगर पालिका नदबई की पूर्व पार्षद रही हैं.. मोहित ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपने दादाजी श्री प्रहलाद प्रसाद गुप्ता ( झारकई वाले)और अपने माता-पिता को दिया है…!!

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!