भरतपुर 10 जनवरी 2026
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत राजकीय विद्यालय कटारा में अंतरराष्ट्रीय वार्ता हुई आयोजित
भरतपुर. नदबई तहसील के गांव कटारा स्थित स्वर्गीय सुखराम आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज शनिवार को कृषि विज्ञान से सम्बन्धित महत्वपूर्ण आनकारी तथा कृषि विज्ञान में विभिन्न स्कोपों के बारे में विद्यार्थियो को महत्वपूर्ण जानकारी…भारतीय सरसों अनुसंधान केन्द्र सेवर (भरतपुर) से आयी सीनियर रिसर्च फेलोशिप डा. योनिका सैनी द्वारा प्रदान की गई। आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य शमशुद्दीन चिड्डा द्वारा की गई इस मौके पर उनके द्वारा विज्ञान एवं कृषि विज्ञान पर विस्तार से चर्चा के साथ ही दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी को अपना लक्ष्य बनाने के लिये विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सुरेश चन्द अग्रवाल तेजप्रताप सिंह, लक्ष्मण सिहं, वेदप्रकाश, ममतामीणा, मीनाक्षी शर्मा, नर्बदा देवी, ब्रजलता आदि मौजूद रहे साथ ही मंच संचालन नन्दकिशोर शर्मा द्वारा किया गया..!!
हेमंत दुबे की रिपोर्ट