राउरकेला में बिमान हादसा, बाल बाल बच्चे पायलट और बीमानयात्री

राउरकेला में बिमान हादसा, बाल बाल बच्चे पायलट और बीमानयात्री

 

ओड़िशा प्रदेश की रा

उरकेला के जलदा में शनिवार एक बड़ा बिमान हादसा हुआ, हादसे में बाल बाल बचे बिमान के पायलट और बिमान यात्री, शनिवार को राउरकेला वीटीकेएसएस विमान ने दोपहर 1.40 बजे जलदा कंसार इलाके में आपात कालीन तरीके से लैंडिंग की। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, कोलकाता एटीसी ने विमान की गतिविधि के बारे में जिला मजिस्ट्रेट को सूचित किया। एटीसी ने बताया कि यह एक सेसना विमान था। जिला प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गए हैं। यह 12 सीटों वाला सेसना ग्रैंड कारवां एक्स विमान है। यह विमान दो चालक दल सदस्यों के साथ राउरकेला आ रहा था। 1:18 मिनट पर, एटीसी ने इसे कोलकाता के रडार पर अशांत दिखाया। यह विमान इंडिया वन एयर योजना के तहत राउरकेला के लिए रवाना हुआ था।तकनीकी खराबी के कारण खेत में उतारना पड़ा विमान, राउरकेला उड़ान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 14 यात्री सुरक्षित भुवनेश्वर से राउरकेला आ रही इंडिया वन एयर की एक सेसना ग्रैंड कारवां ईएक्स विमान ने शनिवार दोपहर करीब 1.40 बजे राउरकेला के करीब जलदा कंसर गाड़िया टोली क्षेत्र में आपातकालीन लैंडिंग की। विमान में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें 12 यात्री और 2 चालक दल सदस्य शामिल हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए आपात लैंडिंग का निर्णय लिया। विमान की स्थिति और इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी कोलकाता एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) द्वारा तत्काल राउरकेला जिला प्रशासन को दी गई।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एहतियातन विमान के चारों ओर घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल तकनीकी टीम द्वारा विमान की जांच की जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 

राउरकेला से आर9भारत की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!