राजकीय महाविद्यालय डोंगरपुर राजाखेड़ा तृतीय दिवस पर बौद्धिक सत्र का हुआ आयोजन
राजाखेड़ा,,/ राजकीय महाविद्यालय डोगरपुर राजाखेड़ा में सात दिवसीय शिवर के तृतीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में थाना अधिकारी, राजाखेडा गम्भीर सिंह कसाना एवं मनोवैज्ञानिक पराममर्श दाता डॉ० युसुफ चिड्डा सम्मिलित हुये। एनएसएस प्रभारी मानसिंह मीणा ने इस दिवस पर बौद्धिक सत्र की मुख्य थीम साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य की रूप रेखा प्रस्तुत की मुख्य अतिथि गम्भीर सिंह ने साइबर सुरक्षा से जुडे हुए अनेक पहलुओ पर अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होने बढती साइबर फॉड की घटनाओं तथा उनमें प्रयुक्त होने वाली तकनीक, डाटा एवं एल्गोरिदम की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान युग डिजिटल युग है जिसमें साइबर सुरक्षा के प्रति उपयोग कर्ताओं को बहुत सचेत रहने की आवश्यकता है। हमारे डिजिटल फुट प्रिन्ट एवं निजता हमारे मानसिक स्वास्थ्य से जुडे हुए है अतः साइबर बुलिंग, साइबर ग्रुमिंग, डिजिटल अरेस्ट एवं डीप फेक से सावधान रहना बहुत जरूरी है। उन्होने साइबर सुरक्षा की हेल्प लाइन एवं राज्य और केन्द सरकार के विभिन्न एप्प एवं कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि डॉ० युसुफ चिड्डा ने किशोरावस्था में होने वाले मानसिक बदलावों के बारे में गहन जानकारी दी। उन्होने अपने व्याख्यान में उभरते हुऐ मानसिक बिकारों जैसे ओसीडी, एनसीडी, मानसिक तनाव, अवसाद के बहलुओ पर प्रकाश डाला। विधार्थियों को चित एकाग्रता को बढ़ाने एवं विकार उत्पन्न करने वाले कारकों की व्याख्या की साथ ही विधार्थी जीवन में नशे से मुक्त रहने की प्रेरणा दी।प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने अपने संबोधन में एनएसएस की गतिविधियों द्वारा विधार्थियों में विकसित होने वाले गुणों के बारे में बताते हुए कहा कि एनएसएस संभागी पारस्परिक सहयोग, समर्पण, सद्भावना से प्रेरित होकर समाज को डिजिअल तौर पर भी सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगे। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य होशांग पंचाल ने किया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य पीयूष जांगिड़, नवीन धाकरे, बादाम सिंह उपस्थित रहे । संवाददाता मनोज राघव ब्यूरो चीफ धौलपुर