सड़क नही बनी तो गांव वाले करेंगे आन्दोलन।
आज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन ठाकुर ने SDM सुशीला मीणा को सड़क निर्माण कार्य को लेकर को दिया ज्ञापन।

ज्ञापन में बताया गया कि नाहिला रोड़ राजाखेड़ा से लेकर नाहिला गांव और कन्हाकी तक पूरी तरह जर जर हो चुका है रोड को बने हुए करीबन 5 वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है
लेकिन रोड 5 वर्ष से पहले ही पूरी तरह टूट चुका है रोड मे 2-2 फिट एक फिट के गड्ढे हैं।
आम लोगों को और गांव वासियों को एवम् छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इमरजेंसी की स्थिति में तो करीबन गांव से राजाखेड़ा आने में 1 घंटे का समय लग जाता है।
एसडीएम सुशील मीणा मे पीडब्ल्यूडी विभाग को ज्ञापन भेज कर शीघ्र ही काम जारी कराने का आश्वासन दिया
ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजन ठाकुर राजू तिवारी राजकुमार सोनी प्रमोद तिवारी। संवाददाता मनोज राघव ब्यूरो चीफ धौलपुर