राजाखेड़ा विद्युत विभाग में जनसुनवाई

राजाखेड़ा विद्युत विभाग में जनसुनवाई

 

जेवीवीएनएल उपखंड राजाखेड़ा कार्यालय में उच्चाधिकारियों के आदेशानुनार  दिनांक 10/3/26 दिन मंगलवार को सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने जनसुनवाई की जिसमें उपभोक्ताओं के बिलों की त्रुटियों को मौके पर ही सही कर करीब 160 उपभोक्ताओं से 9 लाख रुपए जमा करवाए इसके साथ ही करीब 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन आर सी किए गए। साथ ही 6 नए कनेक्शन की पत्रावलियों को जमा करवाया गया।साथ ही जिन उपभोक्ताओं के बिल जमा हुए उनके ट्रांसफार्मर की हाथों हाथ फेलियर रिपोर्ट बना कर नया ट्रांसफार्मर दिया गया।जनसुनवाई में कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल,कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा और रणवीर सिंह मूंड एवं सहायक राजस्व अधिकारी मनोज कुमार सैनी ,कर्मचारी और उपभोक्ता उपस्थित रहे।

 

 

संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!