राजाखेड़ा – विधुत विभाग की बकायेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

जेवीवीएनएल अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के आदेशानुसार उपखंड राजाखेड़ा में सहायक अभियंता आनंद तिवारी के निर्देशन में बकाया वसूली टीम पूरी पुलिस बल लेकर कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण राजाखेड़ा एरिया में बड़े स्तर पर बकाया वसूली पर ट्रांसफार्मर उठाने का अभियान चलाया गया जिसमें दिघी फीडर के सोमली गांव से 1 सिंगल फेज ट्रांसफार्मर, गड़ी करीलपुर फीडर के गांव सोमली के पुरा से 1 सिंगल फेज ट्रांसफार्मर, नागर फीडर के गांव पसुआपुरा से 5 सिंगल फेज ट्रांसफार्मर, गंहैदी फीडर से 1 ट्रांसफार्मर ,करीब 20 लाख की बकाया पर उतार कर स्टोर कार्यालय में जमा किए, साथ ही मौके पर उपस्थित लोगों से सहायक अभियंता तिवारी ने अपील की उपभोक्ता अपना बिल समय पर जमा करें और विद्युत चोरी न करें इसके साथ ही कोई भी विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ न करे ये जानलेवा हो सकता है।विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर विभाग के टोलफ्री न 18001806507 या अपने एरिया के कनिष्ठ अभियंता या लाइन मैन को संपर्क करें,जिन लोगों ने अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं लिए हैं वे कनेक्शन के लिए आवेदन करें,साथ ही सरकार द्वारा जारी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में पंजीकरण करा कर अपने घर की छत पर सोलर संयत्र लगवा सकते हैं,बकाया वसूली टीम में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा,कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल,वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश कुमार शर्मा,शमशेर खान, घनश्याम सिंह,सालू सिंह,वीरेंद्र सिंह,राजवीर सिंह,यूनिश खा,शिवनरेश शाहपुरिया,राजूलाल,भूदेव सिंह इत्यादि के साथ पुलिस जाप्ता और आर ए सी बटालियन की टुकड़ी शामिल रही। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर