राजाखेड़ा का लक्खी मेला माता रेहना वाली मंदिर पर लगने वाले विशाल लक्खी मेले का भाजपा नेत्री एवं उपखंड अधिकारी सुशीला मीणा तहसीलदार दीप्ति देव ने किया उद्घाटन
क्षेत्रवासियों को दी नववर्ष व नवरात्र की शुभकामनाएं

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे के मरेना कस्बे के गोलीपुरा में स्थित लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र माता रेहना वाली मंदिर पर लगने वाले विशाल लक्खी मेले का भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने उपखंडाधिकारी सुशीला मीणा और मेला मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार दीप्ति देव के साथ विधि विधान व मंत्र उच्चार के साथ फीता काटकर उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को मेले के उद्घाटन की शुभकामनाएं दीं।
गुरुवार सुबह चैत्र नवरात्रा में रैहना वाली मंदिर पर लगने वाले विशाल लक्खी मेले के उद्घाटन के बाद भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि मैया का दरबार लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है जहाँ राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा एवं दिल्ली सहित अन्य स्थानों से भक्त अपनी मुरादें पूरी करने आते हैं और मैया का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं यह हम सभी के लिए भी सौभाग्य है कि मैया के दरबार में बैठकर हम दर्शन का अवसर प्राप्त कर रहे हैं मेले के उद्घाटन के बाद भक्त यहां आएंगे और पूजा अर्चना करेंगे इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी भी है कि प्रशासन के साथ मिलकर भक्तों को सुविधा देने का प्रयास करें और मेले के भव्य आयोजन को सफल बनाने में भूमिका निभाएं।
शर्मा ने कहा कि राज सरकार ने पिछले साल बजट के दौरान माता रहना वाली मंदिर एवं माता लाठ वाली मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए बजट परित किया था जिस पर लगातार कार्य जारी है हमारा प्रयास है कि हमारा मंदिर एक अच्छे तीर्थ स्थल के रूप में उभरकर आए और यह हमारी पहचान बने।
इस दौरान केदार पोसवाल,जयवीर पोसवाल,रामकिशोर शर्मा,किरोड़ी जाटव,बनवारी सिसोदिया,महेंद्र कंसाना,मुकेश हनुमानपुरा,रणवीर डंडोतिया,रामावतार त्यागी,एदल लोधा,हुकुम सिंह लोधा, डॉ दिलीप तोमर,रामू सिकरवार,कुम्हेर पोसवाल,कुमर सिंह,राजवीर तोमर,मनीष तोमर,राधेश्याम सरपंच,नितेश त्यागी,रामसेवक निषाद,गौरीशंकर उपाध्याय, बृज किशोर लोधी अतरौली,प्रदीप तोमर,लटूरी तोमर, फरेंद्र जादौन,रामनरेश जादौन,रविन्द्र हथवारी,शशिकांत शर्मा,श्याम सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ धौलपुर