राजाखेड़ा में धूमधाम से निकाली गई भव्य हनुमान जयंती शोभायात्रा

राजाखेड़ा में धूमधाम से निकाली गई भव्य हनुमान जयंती शोभायात्रा

मनमोहक झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर बजरंग बली के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें दर्जनों मनमोहक झांकियां निकली जिन्होंने भक्तों का मनमोहने का काम किया।
शोभायात्रा का प्रमुख कार्यक्रम कस्बे के रामखिलाड़ी चौराहे पर हुआ जहां कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा रहीं साथ ही विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजाखेड़ा एसडीएम सुशीला मीणा, तहसीलदार दीप्ति देव मनियां सीओ खलील अहमद मंचासीन रहे जिनका शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष कालीचरण मुद्गल सहित अन्य कमेटी सदस्यों ने साफा पहनाकर और स्मृतिचिन्ह भेट कर स्वागत सम्मान किया गया।
शोभायात्रा की विधिवत शुरुआत हाट मैदान स्थित महतेकी हनुमान जी मंदिर से पूजा अर्चना कर हुई जहां से दर्जनों झांकियां धीरे धीरे हाट मैदान होते हुए मनोरमा कोठी से मुख्य बाजार आईं जहां राम खिलाड़ी चौराहे पर उनका प्रदर्शन देखने को मिला जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट कला का शानदार प्रदर्शन किया, झांकियों में हनुमान जी की झांकी, भोलेनाथ, भगवान कृष्ण, शेरा वाली माता एवं हनुमान जी की अशोक वाटिका की झांकी सहित अन्य झांकियां शामिल हुई जिनके साथ नामी बैंड शामिल हुए जिनकी शानदार धुन पर भक्तिमय माहौल नजर आया।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि राजाखेड़ा में आयोजित होने वाले विशाल शोभायात्रा आयोजन का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हनुमान जी के आशीर्वाद से भव्य शोभायात्रा का आयोजन यहां की कमेटी करती है धार्मिक आयोजन यहां की गंगा जमुनी तहजीब की एक शानदार मिशाल है जहां सभी वर्ग खुशी से शामिल होते है और सभी अवसरों पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा का स्वागत करते हैं, शर्मा ने कहा कि कुछ समय पहले तक यहां धार्मिक कार्यों के आयोजन में भी प्रशासन द्वारा बाधाएं उत्पन्न करवा दी जाती थीं लेकिन अब यहां सभी धार्मिक आयोजन खुशी खुशी आयोजित होते है , शर्मा ने कहा कि राजाखेड़ा के विकास के लिए भी में लगातार प्रयासरत हूं वीर बजरंग बली के आशीर्वाद से यहां का विकास होकर ही रहना है फिर चाहें उसमें कोई भी रुकावटें आएं या रुकावटें उत्पन्न करने वाले आगे आएं। मंच संचालन कर्ता एडवोकेट रविन्द्र सिंह चौहान रहे
इस दौरान कार्यक्रम में मिथल शुक्ला, बलवीर सिकरवार, गौरी शंकर उपाध्याय, दिलीप पाराशर, अर्जुन सिंह, राकेश सिंह, अनूप गुप्ता , फरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!